Indian Recipes in Hindi
Vegge Rice
झटपट बन जाने वाली यह रेसिपी सब्जियों से भरपूर होने के कारण बहुत ही पोष्टिक है और स्वादिष्ट भी है, इसे आप बच्चो को टिफिन मे भी दे सकते है. यह आपको भी बहुत पसंद आएगी क्योकि इसमे हमने लेफ्टओवर राइस इस्तेमाल किए है तो आपकी बचे हुए चावलों का क्या किया जाए वाली टेंशन भी दूर हो जाएगी.
आवश्यक सामग्री – Ingredients for Vegge Rice
बचे हुए चावल – 1 बड़ा बौल
प्याज – 1 छोटा, बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च – 1, बारीक कटी
हरा धनियाँ – थोड़ा सा बारीक कटा हुआ
अदरक – 1 छोटी चम्मच( लंबाई मे कटी हुई)
मिली जुली सब्जियाँ – 1 बौल, बारीक कटी हुई
नमक – स्वादानुसार
लाल मिर्च – चुटकी भर
जीरा – 1/2 टी स्पून
नींबू – 1 छोटा
तेल – 2 टेबल स्पून

विधि – How to make Vegge Rice
एक पेन मे तेल डालकर गरम कीजिए,अब इसमे जीरा डालिए और हल्का भुन जाने दीजिए फिर इसमे प्याज डाल कर 2 मिनट धीमी गैस पर पकाए, आप देखेंगे की प्याज का रंग बदल गया है अब इसमे अदरक व हरी मिर्च डाले कुछ सेकेंड पकाए, फिर सभी सब्जियों को डाले साथ ही नमक व मिर्च भी डाल दें, और अच्छी तरह मिलाए.
ध्यान रखिए पूरे समय आपको गैस मीडियम या धीमी ही रखनी है ताकि सब्जियाँ हल्की सी पक जाए और थोड़ी क्रन्चि भी रहे. जब ये हल्की सी नरम हो जाए (करीब 2 मिनट बाद) तो चावल डालिए और अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए, 2 मिनट पकाए फिर गैस बंद कर दीजिए, इसमे हरा धनियाँ व नींबू का रस मिलाइए और गरमा गर्म सर्व कीजिए.

नोट –
1. यदि आप बच्चो के लिए बना रहे है तो हरी मिर्च मत डालिए.
2. सब्जियाँ आप बच्चो की पसंद की ले लीजिए या जो घर मे उपलब्ध हो, जैसे मैने पत्ता गोभी, गाजर, मटर, शिमला मिर्च का इस्तेमाल किया है. आप बीन्स, फूलगोभी आदि भी डाल सकते है, फूलगोभी या तो बहुत बारीक कटे या फिर हल्का सा ब्लांच कर लें वरना वो कच्चा लगेगा.